लाइव न्यूज़ :

प्रोफेसर रोडम नरसिम्हा : जिन्होने भारत के रॉकेट कार्यक्रम को सफलता की राह दिखाई

By भाषा | Updated: December 15, 2020 19:37 IST

Open in App

बेंगलुरु, 15 दिसंबर भारत जब 1980 के दशक के अंत में एएसएलवी मिशन की लगातार दो असफलताओं से जूझ रहा था, ऐसे में प्रोफेसर रोडम नरसिम्हा ने देश के रॉकेट के सफल परीक्षण का रास्ता खोला।

उस समय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के तत्कालीन प्रमुख प्रोफेसर सतीश धवन ने रॉकेट कार्यक्रम की समीक्षा के लिए आंतरिक और बाह्य समितियों का गठन किया। प्रोफेसर नरसिम्हा बाह्य समिति के प्रमुख थे। नरसिम्हा को एयरोडाइनेमिक्स और फ्लूइड मैकेनिक्स का महारथी माना जाता था।

इसरो के पूर्व अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आज हम पीएसएलवी और जीएसएलवी मैक3 की सफलता की बात करते हैं, इसका श्रेय प्रोफेसर नरसिम्हा समिति से मिली सलाह को जाता है।’’

पद्म विभूषण से सम्मानित, राष्ट्रीय वैमानिकी प्रयोगशालाएं (एनएएल) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांसड स्टडीज (एनआईएएस) के पूर्व निदेशक नरसिम्हा का एक निजी अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

वैज्ञानिकों, नेताओं ने अंतरिक्ष आयोग के सदस्य के रूप में इंजीनियर-वैज्ञानिक नरसिम्हा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए योगदान को याद किया।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने कहा कि नरसिम्हा ने हर रूप में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का साथ दिया है।

नायर ने पीटीआई-भाषा को कहा, ‘‘वह बेहद खुले विचार के, स्पष्टवादी और हर बात में जमीन से जुड़े व्यक्ति थे। हमें जब भी कोई दिक्कत (अंतरिक्ष संबंधी) आती वह तुरंत हमारे पास (इसरो में) मदद के लिए पहुंच जाते।’’

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा कि वैज्ञानिक समुदाय ने एक महान हस्ती को खो दिया। उन्होंने कहा, ‘‘एयरोस्पेस में उनके अग्रणी कार्य और देश की राष्ट्रीय महत्व की वैज्ञानिक संस्थाओं को बेहतर बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद रखा जाएगा।’’

कस्तूरीरंगन ने कहा कि एनआईएएस के निदेशक के रूप में प्रोफेसर नरसिम्हा ने संस्थान में बहुत अच्छा शैक्षणिक और पाठ्यक्रमों के बीच तालमेल का वातावरण तैयार किया था।

नरसिम्हा का जन्म 20 जुलाई, 1933 को हुआ और 1962 से 1999 तक वह भारतीय विज्ञान संस्थान में एरोस्पेस इंजिनियरिंग के प्रोफेसर रहे।

उन्हें 2013 में देश का दूसरे शीर्ष सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया