लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजीव सिंह का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन

By भाषा | Updated: April 21, 2021 21:52 IST

Open in App

प्रयागराज, 21 अप्रैल इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव सिंह का कल रात कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे।

प्रोफेसर सिंह इस विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कंप्यूटर केंद्र के निदेशक भी थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी जया कपूर के मुताबिक, वर्ष 1968 में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जन्में सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 1989 में बीएससी, 1992 में इलेक्ट्रानिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन में बीटेक और 1994 में इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग में एमटेक किया।

कपूर ने बताया कि प्रोफेसर सिंह ने इसी विश्वविद्यालय से 2008 में डीफिल किया। वह 1996 में यहां इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग में प्राध्यापक बने। उन्हें 2003 में ‘जर्मन एकैडमिक एक्सचेंज सर्विस फेलोशिप’ मिली थी।

कपूर ने बताया कि प्रोफेसर सिंह ने परीक्षा, विधि प्रकोष्ठ, प्रवेश समिति आदि में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: होटलों में तंदूर में कोयले के इस्तेमाल पर रोक, खुले में कचरा जलाने पर लगेगा 5000 का जुर्माना; बढ़ते AQI पर सरकार सख्त

भारतट्रंप के टैरिफ लागू करने के बीच भारत-अमेरिका की आज ट्रेड वार्ता, दिल्ली में होगी बैठक

भारतGoa Fire Incident: लूथरा ब्रदर्स के बिजनेस पार्टनर को पुलिस ने पकड़ा, जारी था लुक आउट सर्कुलर

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: सुबह-सुबह जारी हो गए ईंधन के दाम, बस एक क्लिक से करें चेक

विश्वट्रम्प की इससे ज्यादा बेइज्जती और क्या हो सकती है ? 

भारत अधिक खबरें

भारतजब सभी प्रशिक्षण लेते हैं, फिर नेता क्यों पुत्रों को वंचित रखते हैं ?

भारतआरोप-प्रत्यारोप में ही सीमित होती राजनीति, किसी विषय पर मतभेद हो ही नहीं तो फिर बहस क्यों?

भारतAadhaar Crad e-KYC: कैसे करें आधार का केवाईसी? जानें आसान प्रोसेस

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

भारतअरपोरा क्लब में आग लगने के बाद गोवा के वागाटोर में लूथरा के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर