लाइव न्यूज़ :

तानु के प्रोफेसर को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया

By भाषा | Updated: November 11, 2020 19:55 IST

Open in App

कोयंबटूर, 11 नवंबर तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (तानु) के प्रोफेसर डॉ. के एस सुब्रमण्यम को फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया गोल्डन जुबली अवार्ड के लिए चुना गया है।

अनुसंधान निदेशक और नाबार्ड अध्यक्ष सुब्रमण्यम को पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नैनो उर्वरक तथा उन्नत उपयोग में उसकी भूमिका के प्रति उनके योगदान को लेकर इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

इस पुरस्कार के तहत एक प्रशस्ति पत्र, एक लाख रूपये नकद और स्वर्णपदक दिया जाता है। अगले महीने नयी दिल्ली में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

तानु विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सुब्रमण्यम 2010 में स्थापित नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संस्थापक प्रमुख हैं और वह नैनो कृषि तत्वों के डिजायन एवं निर्माण, फलों के नैनो परिरक्षण, नैनो संवेदी एवं नैनो उत्पादों की जैव सुरक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद को कृषि विज्ञान में नैनो प्रौद्योगिकी के लिए अनुसंधान ढांचा विकसित करने में मदद की है।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एन कुमार ने इस पुरस्कार के लिए चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया