छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रोफेसर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 1, 2021 23:19 IST2021-12-01T23:19:00+5:302021-12-01T23:19:00+5:30

Professor arrested for sexually harassing girl students | छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रोफेसर गिरफ्तार

छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रोफेसर गिरफ्तार

चेन्नई, एक दिसंबर छात्राओं को अश्लील संदेश भेजकर उनका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने शहर के एक कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत 37 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि कॉलेज के प्राचार्य की शिकायत पर जांच शुरू की गई जिसमें पता चला कि आरोपी प्रोफेसर ने व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजकर छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया है।

जांच पूरी होने के बाद आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Professor arrested for sexually harassing girl students

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे