लाइव न्यूज़ :

‘प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया’ अपने सदस्यों के लिए मंगलवार से शुरू करेगा टीकाकरण अभियान

By भाषा | Updated: May 31, 2021 12:23 IST

Open in App

मुंबई, 31 मई भारतीय फिल्म, टेलीविजन और डिजिटल कंटेंट निर्माताओं के संगठन प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया (पीजीआई) ने एक जून से अपने सदस्यों और अन्य कर्मियों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने की सोमवार को घोषणा की।

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक गिल्ड ने कहा है कि उपनगर बांद्रा में महबूब स्टूडियो में सदस्यों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

‘प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच फिल्म उद्योग के काम को गति देने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण है।

कपूर ने एक बयान में कहा, ‘‘इस तरह का महत्वपूर्ण, बड़े स्तर पर चलने वाला अभियान अकेले नहीं किया जा सकता है और इसे मुमकिन बनाने के लिए मिले सहयोग को लेकर हम शुक्रिया अदा करते हैं।’’

उन्होंने टीका दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली एक्सल इंटरटेनमेंट और महबूब स्टूडियो का इस्तेमाल करने की अनुमति देने के लिए महबूब प्रोडक्शन्स का शुक्रिया अदा किया है।

कपूर ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हम अपने सदस्यों, कर्मचारियों और निर्माण से जुड़े विभिन्न कर्मियों के लिए यह सुविधा मुहैया करा रहे हैं क्योंकि आगामी दिनों में उद्योग में हमें काम को गति देना है।’’

इस महीने यश राज फिल्म ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के 30,000 सदस्यों के लिए कोविड-19 रोधी टीके खरीदने की अनुमति मांगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर