लाइव न्यूज़ :

निर्माताओं, वितरकों व सिनेमाघर मालिकों ने थियेटरों को खोलने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले का स्वागत किया

By भाषा | Updated: September 25, 2021 22:29 IST

Open in App

मुंबई, 25 सितंबर फिल्म निर्माताओं, वितरकों एवं सिनमाघर मालिकों ने महाराष्ट्र सरकार की इस घोषणा का शनिवार को स्वागत किया कि राज्य में 22 अक्टूबर से सिनेमाघर एवं मल्टीप्लेक्स खुल जायेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि राज्य में सिनेमाघरों एवं नाट्यघरों को इस शर्त पर खुलने की अनुमति होगी कि वे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जरूरी नियमों का पालन करेंगे।

राज्य सरकार शीघ्र ही इस संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (नियमावली) जारी करेगी।

इस घोषणा के शीघ्र बाद फिल्मकार रोहित शेट्टी ने कहा कि अक्षयकुमार अभिनीत उनकी बहु प्रतीक्षित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ अंतत: दिवाली में सिनेमाघरों में आयेगी ।

शेट्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ माननीय मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे को 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में सिनेमाघरों को खोलने के लिए धन्यवाद। अंतत: हम कर सकते हैं , इस दिवाली...... आ रही है पुलिस।’’

वरूण धवन, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी जैसे अभिनेताओं ने भी महाराष्ट्र में सिनेमाघरों के खुलने पर रोमांच प्रकट किया।

फिल्मोद्योग पर कोरोना वायरस की बड़ी मार पड़ी है क्योंकि उसने फिल्मों की शूटिंग एवं रिलीज पर असर डाला है।

रिलीज का बाट जोह रही कुछ अन्य बड़ी फिल्में रणवीर सिंह की ‘‘83’’, यशराज फिल्म्स बैनर की ‘जयेशभाई जोरदार’ ‘शमशेरा’ एवं ‘पृथ्वीराज’ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos