लाइव न्यूज़ :

निर्माता रमेश तौरानी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए

By भाषा | Updated: March 24, 2021 15:38 IST

Open in App

मुम्बई, 24 मार्च फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने बुधवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है और उनका इलाज चल रहा है।

तौरानी ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली है और उन्हें 'जल्द' ठीक होने की उम्मीद है।

उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं और मैंने बृहन्मुंबई नगर निगम को इसकी जानकारी दे दी है, सभी एहतियाती कदम उठा रहा हूं और ठीक होने के लिए दवाई ले रहा हूं। अगर आप पिछले दो सप्ताह में मेरे सम्पर्क में आए हैं, तो जांच करा लें। मैं कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले चुका हूं और मुझे उम्मीद है कि जल्द ठीक हो जाउंगा। ’’

सुपरस्टार आमिर खान के प्रवक्ता ने भी बुधवार को अभिनेता के संक्रमित होने की पुष्टि की थी। वह पृथक-वास में रह रहे हैं।

कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपेयी, रणबीर कपूर और सतीश कौशिक जैसे अभिनेता भी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

मुम्बई में मंगलवार को कोविड-19 के 3,512 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 3,69,426 हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां