लाइव न्यूज़ :

योगी से मिले वेब सीरीज के निर्माता व कलाकार

By भाषा | Updated: February 13, 2021 22:20 IST

Open in App

लखनऊ, 13 फरवरी वेब सीरीज ‘इंस्‍पेक्‍टर अविनाश’ की टीम के सदस्यों ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में वेब सीरीज के निर्माता राहुल मित्रा, निर्देशक नीरज पाठक, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला तथा अभिनेता रणदीप हुड्डा प्रमुख थे।

शनिवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार फिल्म जगत के इन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान बताया, ''यह वेब सीरीज प्रदेश पुलिस के एक सेवानिवृत्‍त पुलिस इंस्‍पेक्‍टर के कार्यों से प्रेरित है। इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी।''

मुख्यमंत्री ने सुगम शूटिंग कार्य हेतु हर सम्भव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए फिल्म नीति के अंतर्गत विभिन्न प्रावधान किये गये हैं।

फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने ‘नमामि गंगे कार्यक्रम’ के तहत प्रदेश में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाये जाने के सफल प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में अब गंगा नदी में डॉल्फिन फिर से दिखने लगी हैं और गंगा नदी में डॉल्फिन का देखा जाना नदी की स्वच्छता और निर्मलता का एक स्पष्ट संकेतक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो