लाइव न्यूज़ :

खरीद प्रक्रिया समय की जरूरतों के अनुरूप नहीं रही, नौकरशाही मामलों में क्रांति की जरूरत: सेना प्रमुख

By भाषा | Updated: August 3, 2021 23:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने मंगलवार को कहा कि सशस्त्र बलों के लिए खरीद प्रक्रिया समय की जरूरतों के अनुरूप नहीं रही और वास्तविक परिवर्तन के लिए नौकरशाही मामलों में क्रांति की जरूरत है।

सेना प्रमुख ने कहा कि नियमों और विनियमों की "हावी होने वाली प्रकृति" के कारण अधिग्रहण प्रक्रिया में कई प्रक्रियात्मक कमियां आ गई हैं। उन्होंने कहा कि "सूचना-युग" की युद्ध की जरूरतों को "औद्योगिक युग" की प्रक्रियाओं द्वारा बाधित नहीं होने दिया जा सकता है।

‘यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया’ में अपने संबोधन में सेना प्रमुख ने कहा कि सशस्त्र बल अतीत में विकसित "विरासती संरचनाओं" के साथ अगला युद्ध लड़ने और जीतने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं और जरूरत है कि तेज़ी से फैसले करने पर तवज्जो दी जाए।

जनरल नरवणे ने कहा, “दुर्भाग्य से हमारी खरीद प्रक्रिया समय की जरूरतों के अनुरूप नहीं हुई है। हमारे नियमों और विनियमों की हावी होने वाली प्रकृति के कारण अधिग्रहण प्रक्रिया में कई प्रक्रियात्मक खामियां आ गई हैं।”

उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि यहां भी कायापलट किया जाए और सबसे कम बोली लगाने वाले विक्रेता की अवधारणा को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा, “हम अतीत से विकसित विरासत संरचनाओं के साथ अगला युद्ध लड़ने और जीतने की उम्मीद नहीं कर सकते। हमारी बल संरचनाएं कुशल , लचीली और नेटवर्कयुक्त होनी चाहिए। उन्हें समकालीन युद्ध क्षेत्र की वास्तविकताओं और चुनौतियों को प्रतिबिंबित करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच