लाइव न्यूज़ :

समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शीघ्र शुरू हो: गहलोत

By भाषा | Updated: October 5, 2021 00:54 IST

Open in App

जयपुर, चार अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शीघ्र शुरू की जाए, ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके और उन्हें आर्थिक नुकसान नहीं हो।

गहलोत ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश के हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिले में वर्ष 2021-22 के दौरान 2.62 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन होने का अनुमान है। ऐसे में समर्थन मूल्य पर 50 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य आवंटित करते हुए एफसीआई को क्रय एजेंसी नियुक्त करते हुए बारदाना सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं।

उन्होंने लिखा है कि भारत सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का नीतिगत लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। समर्थन मूल्य पर कृषि जिंसों की खरीद का सीधा प्रभाव किसानों की आय पर पड़ता है।

गहलोत ने कहा कि इस वर्ष धान की खरीद अभी तक शुरू नहीं होने से लागत में बढ़ोतरी की मार झेल रहे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि हनुमानगढ़ जिले के घग्गर बेल्ट में बासमती धान की फसल में बीमारी लगने के बाद पिछले 2 वर्षों से किसान बासमती के स्थान पर परमल धान की बुआई कर रहे हैं। इससे उस क्षेत्र में परमल धान का उत्पादन काफी अधिक हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष परमल धान का समर्थन मूल्य 1888 रूपए प्रति क्विंटल था, जबकि बाजार भाव 1400 से 1600 रूपए प्रति क्विंटल रहा। समर्थन मूल्य पर धान की खरीद नहीं होने से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ। वर्ष 2021-22 में धान का समर्थन मूल्य 1960 प्रति क्विंटल तय किया गया है, जबकि बाजार में धान 1650 से 1700 रूपए प्रति क्विंटल बिक रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्थन मूल्य पर जल्दी खरीद शुरू नहीं की गई तो इन किसानों को पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है