किसानों के प्रदर्शन के बीच हरियाणा सीएम खट्टर का ऐलान, कल से शुरू होगी धान की खरीद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 2, 2021 17:52 IST2021-10-02T17:51:16+5:302021-10-02T17:52:27+5:30

संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब और हरियाणा के विधायकों के घरों के सामने विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान शुक्रवार को किया था।

Procurement of paddy crop to start in all mandis in state from Sunday announces Haryana CM Manohar Lal Khattar | किसानों के प्रदर्शन के बीच हरियाणा सीएम खट्टर का ऐलान, कल से शुरू होगी धान की खरीद

पंजाब और हरियाणा में खरीफ धान की खरीद 11 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी थी।

Highlightsधान की खरीद आमतौर पर एक अक्टूबर से शुरू होती है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से धान की खरीदने करने का आग्रह किया।पंजाब में किसान कई कांग्रेस विधायकों के आवासों के बाहर एकत्र हुए।

चंडीगढ़ः किसानों के विरोध के बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि रविवार से राज्य की सभी मंडियों में धान की फसलों की खरीद शुरू हो जाएगी। पंजाब और हरियाणा में शनिवार को किसानों ने धान खरीद स्थगित करने के खिलाफ कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया।

संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को धान की फसल खरीद में देरी को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिए दोनों राज्यों में विधायकों के आवासों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। केंद्र ने गुरुवार को पंजाब और हरियाणा में खरीफ धान की खरीद 11 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी थी।

खरीद संचालन केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा राज्य एजेंसियों के साथ किया जाता है। धान की खरीद आमतौर पर 1 अक्टूबर से शुरू होती है। पंजाब और हरियाणा के किसानों ने धान की खरीद में हुई देरी के विरोध में शनिवार को कई स्थानों पर प्रदर्शन किया।

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को, पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद को 11 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया था क्योंकि फसल पकी नहीं है और बारिश के कारण उसमें नमी की मात्रा अधिक है। खरीद की प्रक्रिया केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), राज्य की एजेंसियों के साथ मिलकर करती है। ॉ

इस बीच, हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन ‘हर रोज हिंसक होता जा रहा है।’ विज ने ट्वीट किया, “किसान आंदोलन हर रोज हिंसक होता जा रहा है। महात्मा गांधी के देश में हिंसक आंदोलन को स्थान नहीं दिया जा सकता।”

Web Title: Procurement of paddy crop to start in all mandis in state from Sunday announces Haryana CM Manohar Lal Khattar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे