लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शनकारी किसान का ऐलान, मांगें माने जाने तक नहीं मनाएंगे नए वर्ष का जश्न

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 1, 2021 07:55 IST

आंदोलन कर रहे किसानों का कहना है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिजली बिल में बढ़ोतरी और पराली जलाने पर जुर्माना लगाने से जुड़ी चिंताओं के निदान करने का जो भरोसा दिया, वह नए साल के जश्न मनाने के लिए काफी नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देकिसान आंदोलन के दौरान ठंड व सड़क दुर्घटना आदि में अब तक तीन दर्जन से अधिक किसानों की जानें गई हैं.किसानों का कहना है कि तीनों काले कानून वापस लेने व एमएसपी की गारंटी दिए बिना वापस लौटने का कोई सवाल ही नहीं है।

नई दिल्लीदिल्ली के निकट सिंघु बॉर्डर पर एक महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा है कि केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर उनकी मांगें केंद्र सरकार द्वारा स्वीकार किए जाने तक वे नए वर्ष का जश्न नहीं मनाएंगे.

पंजाब के रोपड़ से आए किसान हरजिंदर सिंह ने कहा, ''सरकार जब तक हमारी मांगें नहीं मान लेती, तब तक हमारे के लिए कोई नया साल नहीं है.'' किसानों का कहना था कि कल हुई बातचीत में सरकार ने बिजली बिल में बढ़ोतरी और पराली जलाने पर जुर्माना लगाने से जुड़ी चिंताओं का निदान करने का भरोसा दिया, लेकिन यह जश्न मनाने के लिए काफी नहीं है.

पंजाब के होशियापुर से पहुंचे हरमेश सिंह ने कहा, ''सरकार जिन दो मांगों पर सहमत हुई है वो अभी कानून नहीं हैं. अभी इनका असर नहीं होना था. हम सरकार के पास स्पष्ट मांगों के साथ गए हैं. वे अपने हिसाब से चीजें तय नहीं कर सकते. उन्हें हमारी सारी मांगों को सुनना होगा.''

जालंधर के निवासी गुरप्रीत हैयर और भटिंडा के रहने वाले प्रताप सिंह ने फैसला किया है कि वह हर साल की तरह इस बार भी नववर्ष के अवसर पर 'सेवा' करेंगे, लेकिन इस बार वे किसान के बीच करेंगे.

टॅग्स :किसान आंदोलनदिल्लीन्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?