लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया का कलाकृति संग्रह संस्कृति मंत्रालय को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया जारी: महानिदेशक

By भाषा | Updated: October 13, 2021 16:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर एअर इंडिया की बिक्री हाल में टाटा समूह को किये जाने के बाद उसके बेशकीमती कला संग्रह को संस्कृति मंत्रालय को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है और इस कला संग्रह को राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में प्रदर्शित किये जाने की संभावना है।

इस कला संग्रह में 2,000 से अधिक कृतियां हैं।

एनजीएमए के महानिदेशक अद्वैत गणनायक ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम पिछले कुछ समय से एअर इंडिया की कलाकृतियों को हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। यह एक सतत प्रक्रिया है। हाल में हमारी एअर इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब फाइल (हस्तांतरण संबंधी) संस्कृति मंत्रालय के पास है और हमें उम्मीद है कि हम इसे प्राप्त कर लेंगे और एनजीएमए में प्रदर्शित करेंगे।’’

एअर इंडिया के कला संग्रह में एम एफ हुसैन, अंजलि इला मेनन, जतिन दास, एस एच रजा, वी एस गाइतोंडे और के ए आरा समेत प्रसिद्ध कलाकारों की रचनाएं शामिल हैं।

एअर इंडिया कलाकृतियों के संग्रह के संरक्षण, रख-रखाव और प्रदर्शन पर 2018 से संस्कृति मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श कर रही है। इनमें कुछ कृतियां नौवीं सदी की भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं