लाइव न्यूज़ :

नोएडा में 10 नए थाने और दो नई पुलिस चौकियां स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू

By भाषा | Updated: June 22, 2021 23:12 IST

Open in App

नोएडा, 22 जून गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 10 नए थाने और दो नई पुलिस चौकियां स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए शासन से अनुमति मिल गई है। जमीन चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही उसका आवंटन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस संबंध में नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और लखनऊ से आये अपर पुलिस महानिदेशक, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आवास निगम हरिराम शर्मा के बीच मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर में महत्वपूर्ण बैठक हुई। उसके बाद यह फैसला लिया गया है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में कानून-व्यवस्था को मजबूती देने, अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण रखने और जनता को शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराने के लिए 10 नए थाने और 2 नई पुलिस चौकियां खोली जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग