लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में 150 से अधिक रोहिंग्याओं को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:40 IST

Open in App

जम्मू, 31 मार्च जम्मू कश्मीर में इस माह के प्रारंभ में अवैध आव्रजकों के विरूद्ध चलाये गये विशेष अभियान में यहां हिरासत में लिये गये 150 से अधिक रोहिंग्या मुसलमानों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि ये लोग कठुआ जिले के ‘एक विशेष केंद्र’ में रखे गये हैं जहां उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जम्मू के संभागीय आयुक्त राघव लांगेर बुधवार को हीरानगर में इस केंद्र में गये और उन्होंने वहां लोगों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं पर संतुष्टि प्रकट की।

छह मार्च को शहर में सत्यापन अभियान के दौरान करीब 168 रोहिंग्याओं को अवैध रूप से रहते हुए पाये जाने पर उन्हें इस केंद्र में भेज दिया गया था।

रोहिंग्या म्यांमार के बंगाली भाषी मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं । उनमें से कई अपने देश में हिंसा के बाद भागकर भारत आ गये।

जम्मू में कई राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने केंद्र से रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को वापस भेजने के वास्ते कदम उठाने की अपील की है जो अवैध रूप से इस क्षेत्र में रह रहे हैं। इन दलों एवं संगठनों का आरोप है कि उनकी मौजूदगी ‘ जनसांख्यिकी चरित्र को बदलने की साजिश’ एवं ‘शांति के लिए खतरा’ है।

सरकारी आंकड़े के अनुसार जम्मू कश्मीर के जम्मू और सांबा जिलों में रोहिंग्या मुसलमानों एवं बांग्लादेशियों समेत 13700 से अधिक विदेशी बसे हुए हैं और उनकी जनसंख्या में 2008 से 2015 के बीच 6000 से अधिक वृद्धि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू