लाइव न्यूज़ :

ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही सत्तापक्ष-विपक्ष के विधायकों की नारेबाजी के बीच स्थगित

By भाषा | Updated: December 7, 2021 15:40 IST

Open in App

भुवनेश्वर, सात दिसंबर ओडिशा में सत्ताधारी बीजू जनता दल और विपक्षी दलों – भाजपा व कांग्रेस- के विधायकों के मंगलवार को विधानसभा में अध्यक्ष के आसन के सामने आकर एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद विधानसभाध्यक्ष एस एन पात्रो ने सदन की कार्यवाही शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

प्रश्नकाल के लिए सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सभी दलों के सदस्य अध्यक्ष के आसन के समक्ष पहुंच गए और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने जहां अध्यक्ष के आसन के सामने घंटी बजाकर प्रदर्शन किया, वहीं कांग्रेस सदस्यों ने कालाहांडी महिला शिक्षक अपहरण और हत्या मामले में मुख्य आरोपी के साथ कथित संबंध के लिए गृह राज्य मंत्री डीएस मिश्रा को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

सत्ताधारी बीजद सदस्य भी नारेबाजी में शामिल हो गए और उन्होंने विपक्षी सदस्यों पर 'गंगा जल' छिड़का, जिससे वे अपने अहंकार को त्यागकर चर्चा के लिए आगे आएं। यह पहली बार है जब सत्तापक्ष के सदस्यों ने सदन में अध्यक्ष के आसन के सामने आकर प्रदर्शन किया।

घंटी और नारेबाजी के शोर के बीच विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो सत्तापक्ष व विपक्षी सदस्यों से बार-बार बैठ जाने का आग्रह करते रहे लेकिन जब इसका कोई असर नहीं हुआ तो उन्होंने कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

सोमवार को अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद यह लगातार छठा दिन था, जब सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल