लाइव न्यूज़ :

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के बाद केरल विधानसभा की कार्यवाही स्थगित की गई

By भाषा | Updated: January 11, 2021 17:20 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 जनवरी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और राज्य के पूर्व मंत्री सी एफ थॉमस को श्रद्धांजलि देने के बाद केरल विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

मुखर्जी का 31 अगस्त 2020 को जबकि केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थॉमस का 27 सितंबर को निधन हो गया था।

विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामाकृष्णन ने कहा कि मुखर्जी ऐसे नेता थे जोकि विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर खड़े रहते थे।

उन्होंने कहा, '' प्रणब मुखर्जी का संकट से निपटने का असाधारण कौशल ही राजनीति में उनकी प्रगति में सहायक रहा। वह एक लेखक, ज्ञानी व्यक्ति और बुद्धिमान शासक थे। हमने एक अद्भुत नेता को खो दिया।''

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी मुखर्जी को धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को बरकरार रखने वाले नेता के तौर पर याद किया।

विजयन ने कहा कि थॉमस राज्य में किसानों की आवाज थे।

दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई जोकि अब मंगलवार को बहाल होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया