लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा में आग लगने के संदेह में कार्यवाही बाधित

By भाषा | Updated: August 13, 2021 15:37 IST

Open in App

गुवाहाटी, 13 अगस्त असम विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को आग लगने के संदेह में कार्यवाही बाधित हो गई।

सदन में तार जलने की गंध आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत डेमरी ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

डेमरी ने बाद में बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि एक एसी के अधिक गर्म होने की वजह से ऐसा हुआ।

करीब 10 बजकर 45 मिनट पर सरकारी विधेयकों पर चर्चा चल रही थी कि तभी सदन के भीतर तार जलने की गंध फैल गई। विधायकों द्वारा इसकी शिकायत करने पर अध्यक्ष ने तत्काल कार्यवाही स्थगित कर दी और विधानसभा के तकनीकी कर्मी सदन पहुंचे और जांच की।

सदन के भीतर मौजूद ज्यादातर सदस्य, पत्रकार और सरकारी अधिकारी परिसर से बाहर निकल गए। जांच के बाद सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने पर अध्यक्ष ने कहा, ‘‘संभवत: एक एसी के ज्यादा गर्म होने की वजह से ऐसा हुआ। उसे बंद कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!