लाइव न्यूज़ :

कैंसर के इलाज में दिक्कत आने से मरीजों की परेशानी बढ़ी : अस्पताल

By भाषा | Updated: July 10, 2021 00:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान कैंसर मरीजों के इलाज के बाद उनका ‘फॉलोअप’ नहीं होने के कारण शरीर के अन्य हिस्से से शुरू हुआ कैंसर अब उनके मस्तिष्क तक फैल गया है।

अस्पताल ने कहा कि पिछले छह महीने में अस्पताल में ऐसे तीन मामले सामने आए हैं जबकि एक मरीज की बीमारी से मौत हुई है। वहीं उससे पहले के छह महीनों में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया था।

मूलचंद अस्पताल द्वारा जारी बयान के अनुसार, ब्रेन मेटासतुसिस, ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर के अन्य भाग में शुरु हुए कैंसर की कोशिकाएं मस्तिष्क तक पहुंच जाती हैं। कैंसर मरीजों का समय पर फॉलोअप नहीं होने से ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है।

मूलचंद अस्पताल की मेडिकल निदेशक डॉक्टर मधु हांडा ने कहा कि कैंसर के इलाज के बाद ये मरीज अपना ‘फॉलोअप’ नहीं करवा पा रहे हैं। वे लोग कीमोथेरेपी सहित अपने बाकी इलाज भी नहीं करवा पा रहे हैं।

अस्पताल के अनुसार, कैंसर कोशिकाओं के मस्तिष्क तक फैलने की घटना 10 से 30 प्रतिशत के बीच है। ऐसी स्थिति में मरीज के बचने की संभावना बहुत कम होती है और ज्यादातर मामलों में मरीज दो से सात महीने तक ही जीवित रह पाता है।

एक अन्य अस्पताल ने कहा कि लोगों द्वारा सर्जरी में देरी होने के कारण उनकी समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गयी है।

द्वारका स्थित आकाश हेल्थ केयर के एमडी डॉक्टर आशीष चौधरी ने बताया कि लोगों द्वारा सर्जरी में देरी किए जाने के कारण उनकी बीमारी बढ़ गयी है और अब जब वे सर्जरी के लिए आ रहे हैं तो उनका ऑपरेशन ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद कुछ अस्पतालों का कहना है कि कोविड-19 से पहले के मुकाबले कम लोग ही ऑपरेशन करवा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए