लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में जिलों के पुनर्गठन में सामने आ रही दिक्कतें

By भाषा | Updated: November 15, 2020 18:42 IST

Open in App

अमरावती, 15 नवंबर आंध्र प्रदेश में प्रत्येक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र को आधार बनाते हुए जिलों का पुनर्गठन कठिन होता जा रहा है क्योंकि इसमें भौगोलिक समेत कई प्रकार की विसंगतियां सामने आ रही हैं।

मुख्य रूप से प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भी एक कठिन कार्य होता जा रहा है और इससे नए जिलों का निर्माण प्रभावित हो सकता है।

प्रत्येक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र को आधार बनाकर किये जा रहे पुनर्गठन के बाद राज्य में जिलों की संख्या 13 से बढ़कर 25 होने की संभावना है।

वाईएसआर कांग्रेस ने 2019 के चुनाव से पहले इसका वादा किया था।

अरकू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अभी चार जिलों में फैला है।

सरकार का प्रस्ताव है कि इसे दो नए जिलों में बांट दिया जाए, जिसके बाद जिलों की संख्या 26 हो जाएगी।

पुनर्गठन प्रक्रिया में कई दौर की बातचीत के बाद राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति दुविधा की स्थिति में आ गई थी। उसके बाद इस मुद्दे पर निर्णय लेने का अधिकार राजनीतिक नेतृत्व पर छोड़ दिया गया था।

प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों का कहना है कि राज्य में जिलों की संख्या प्रस्तावित 25-26 से अधिक भी हो सकती है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “तेलंगाना में जो कुछ भी हुआ वह आंध्र प्रदेश में भी हो सकता है। (राज्य के बंटवारे के बाद) शुरुआत में वे 20 जिले चाहते थे लेकिन 31 बने और बाद में 33 हो गए। कमोबेश हमें भी यही करना पड़ेगा।”

उन्होंने कहा कि पुनर्गठन की प्रक्रिया कठिन होती जा रही है इसलिए इसमें विलंब होगा और यह 31 मार्च, 2021 की प्रस्तावित तारीख से आगे भी जा सकती है।

सरकार की ओर से कहा गया था कि जिलों के पुनर्गठन का उद्देश्य प्रशासनिक कामकाज को आसान करना है क्योंकि वर्तमान में जिलों का आकार बहुत बड़ा है जिसके चलते प्रशासन चलाने में मुश्किल होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर