लाइव न्यूज़ :

गोवा में 5 सालों में खर्च हुए छह हजार करोड़ रुपये की हो जांच, खराब सड़कों से हो रही है राज्य की बदनामी

By भाषा | Updated: September 22, 2019 06:16 IST

गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष ने कहा, खराब सड़कों की वजह से दुघर्टनाएं हो रही हैं और राहगीर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। सड़कों की हालत प्रत्येक गोवावासी और हमारे राज्य में आने वालों को प्रभावित कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच साल में करदाताओं के 6,000 करोड़ रुपये राज्य में सड़क निर्माण पर खर्च हुए।यह राशि कैसे और कहां खर्च की गई क्योंकि पूरे राज्य में सड़कों की हालत खराब है।

कांग्रेस की गोवा इकाई ने राज्य में पिछले पांच साल में छह हजार करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद खराब सड़कों के मामले की जांच कराने की मांग की। शनिवार को पार्टी ने कहा कि उनके लिए सड़कों पर गड्ढे पहेली बने हुए हैं। गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को लिखे पत्र में सड़क निर्माण की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।चोडनकर ने कहा, ‘‘खराब सड़कों की वजह से दुघर्टनाएं हो रही हैं और राहगीर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। सड़कों की हालत प्रत्येक गोवावासी और हमारे राज्य में आने वालों को प्रभावित कर रही है। इसकी वजह से राज्य की बदनामी हो रही है।’’ 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गत पांच साल में 2,400 करोड़ रुपये सड़क निर्माण पर खर्च किए जबकि केंद्र सरकार ने 3,500 करोड़ रुपये महत्वकांक्षी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना पर खर्च किए। चोडनकर ने कहा, ‘‘ गत पांच साल में करदाताओं के 6,000 करोड़ रुपये राज्य में सड़क निर्माण पर खर्च हुए। इस 6,000 करोड़ रुपये की जवाबदेही बड़ा मुद्दा है। यह राशि कैसे और कहां खर्च की गई क्योंकि पूरे राज्य में सड़कों की हालत खराब है।’’ 

भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘आज यह हर कोई जानता है कि लोक निर्माण विभाग में कमीशन और रिश्वत दिया जाता है।’’

टॅग्स :गोवाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया