लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी समूहों ने भारत के खिलाफ किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: January 27, 2020 05:42 IST

सैकड़ों लोगों ने ‘‘खालिस्तान 2020 जनमत संग्रह’ और ‘‘आजाद कश्मीर’’ की मांग करने वाले पोस्टर लेकर प्रदर्शन किए और भारत सरकार एवं भारतीय सेना के विरोध में नारेबाजी की।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में अलगाववादी और पाकिस्तान समर्थक समूहों के सदस्य भारत के गणतंत्र दिवस पर तथाकथित ‘‘काला दिवस’’ मनाने के लिए रविवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के निकट एकत्र हुए। बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बलों ने प्रदर्शनकारियों को उच्चायोग के पास जाने से रोक दिया।

ब्रिटेन में अलगाववादी और पाकिस्तान समर्थक समूहों के सदस्य भारत के गणतंत्र दिवस पर तथाकथित ‘‘काला दिवस’’ मनाने के लिए रविवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के निकट एकत्र हुए।

बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बलों ने प्रदर्शनकारियों को उच्चायोग के पास जाने से रोक दिया।

सैकड़ों लोगों ने ‘‘खालिस्तान 2020 जनमत संग्रह’ और ‘‘आजाद कश्मीर’’ की मांग करने वाले पोस्टर लेकर प्रदर्शन किए और भारत सरकार एवं भारतीय सेना के विरोध में नारेबाजी की।

इंडिया हाउस के सामने तहरीक-ए-कश्मीर ब्रिटेन, कश्मीर एकजुटता आंदोलन और कुछ सिख अलगाववादी संगठनों के सदस्य एकत्र हुए।

भारतीय उच्चायुक्त रुचि घनश्याम द्वारा ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल के समक्ष सुरक्षा संबंधी चिंताओं का मामला उठाने और लंदन के मेयर सादिक खान के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के संकल्प के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी तैनात किए गए थे ताकि प्रदर्शनकारियों को इंडिया हाउस से दूर रखा जा सके। 

टॅग्स :ब्रिटेनपाकिस्तानइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन