लाइव न्यूज़ :

कन्नड समर्थक कार्यकर्ताओं ने एमईएस नेता पर कथित काली स्याही फेंकी

By भाषा | Updated: December 13, 2021 19:16 IST

Open in App

बेलगावी, 13 दिसंबर कन्नड समर्थक समूह के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की सुबह महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) नेता दीपक दलवी पर कथित तौर पर उस समय काली स्याही फेंकी जब वह और उनके समर्थक शहर के तिलकवाड़ी में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसको लेकर इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिसे ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर घटनास्थल से दूर ले जाया गया है।

तिलकवाड़ी पुलिस थाने के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।’’

इस बीच, घटना से नाराज एमईएस ने मंगलवार को ‘बेलगावी बंद’ की घोषणा की है। इसके मद्देनजर शहर के अहम इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

एमईएस सदस्यों ने शहर में रैली निकाली और जनसभा की।

पुलिस के मुताबिक एमईएस कार्यकर्ता बेलगावी में कर्नाटक विधानमंडल के शीत कालीन सत्र का का विरोध कर रहे हैं जो सोमवार को यहां सुवर्ण सौधा में शुरू हुआ।

एमईएस बेलगावी को महाराष्ट्र में मिलाने की मांग कर रही है और उसका दावा है कि जिले में मराठी भाषियों की अधिक संख्या है जबकि कन्नड समर्थक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू