लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ में इनामी नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: November 26, 2020 11:25 IST

Open in App

रायपुर, 26 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरभा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने नक्सली जन मिलिशिया कमांडर संतोष पोडियम को ढेर कर दिया। संतोष पर एक लाख रुपए का इनाम था।

सुंदरराज ने बताया कि कुटरू थाना क्षेत्र में डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था और दल जब तड़के दरभा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि नक्सलियों के हमले के बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से नक्सली संतोष का शव, रायफल, पिट्ठू, नक्सल सामग्री तथा दैनिक उपयोग का समान मिला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए नक्सली के खिलाफ अगस्त माह में सहायक पुलिस निरीक्षक नगैया कोरसा तथा सितंबर महीने में वन विभाग के रेंजर रथराम पटेल की हत्या समेत कुटरू और जांगला थाना क्षेत्र में कई नक्सली वारदातों में शामिल होने का आरोप है।

सुंदरराज ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो