लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ में इनामी नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: January 16, 2021 21:44 IST

Open in App

बीजापुर, 16 जनवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शनिवार को बताया कि जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुटरू और केतुलनार गांव के मध्य जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ में फरसेगढ़ एलओएस का डिप्टी कमाण्डर सायबो उर्फ रानू को मार गिराया है।

सुंदरराज ने बताया कि मारे गए नक्सली के सर पर आठ लाख रूपए का इनाम घोषित है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुटरू थाना क्षेत्र में डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया गया था। दल जब कुटरू और केतुलनार गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से नक्सली सायबो का शव, पिस्टल, विस्फोटक लगा बाण और अन्य सामान बरामद किया गया।

सुंदरराज ने बताया कि मारे गए नक्सली के खिलाफ कुटरू, फरसेगढ़, बेदरे, भोपालपटनम थाना क्षेत्र में कई अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल