लाइव न्यूज़ :

इनामी नक्सली दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण, कई नक्सली हमले में रहे थे शामिल

By भाषा | Updated: December 2, 2021 16:54 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, दो दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर इनामी एक नक्सली दंपत्ति ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज जिले में दक्षिण बस्तर डिविजन के अंतर्गत प्लाटून नंबर नौ के कमांडर पोज्जा उर्फ संजू माड़वी (24) और उसकी पत्नी पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य लक्खे उर्फ तुलसी माड़वी (22) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों नक्सलियों के सर पर पांच—पांच लाख रुपए का इनाम था।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दंपत्ति के खिलाफ मार्च 2020 में सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनपा गांव के जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दल पर हमले की घटना में शामिल होने का आरोप है। इस घटना में सुरक्षा बलों के 26 जवान शहीद हुए थे तथा 20 जवान घायल हुए थे।

उन्होंने बताया कि नक्सली दंपत्ति के खिलाफ इस वर्ष अप्रैल माह में बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेकलगुड़ा गांव के करीब सुरक्षाबलों पर नक्सली हमले की घटना में भी शामिल होने का आरोप है। इस घटना में 22 जवान शहीद हुए थे तथा 26 अन्य जवान घायल हुए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली दंपत्ति इसके अलावा कई नक्सली हमलों और आगजनी की घटना में शामिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की घर वापसी के लिए थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों का नाम चस्पा कर उनसे आत्मसमर्पण कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने का आह्वान किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 119 इनामी नक्सलियों सहित कुल 459 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए