लाइव न्यूज़ :

जाली मुद्रा अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का इनामी सरगना केरल से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 9, 2021 20:05 IST

Open in App

लखनऊ, नौ दिसंबर उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने भारतीय जाली मुद्रा की कथित रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना एक लाख रुपए के इनामी बदमाश को केरल के तिरूवनंतपुरम से गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना पश्चिम बंगाल निवासी दीपक मंडल को बुधवार देर रात तिरुवनंतपुरम के फोर्ट थाना क्षेत्र स्थित गांधी पार्क के नजदीक गिरफ्तार किया गया। उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड और 730 रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले एसटीएफ मंडल को गिरफ्तार करने के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा गई थी लेकिन वह वहां से केरल भाग गया था। एसटीएफ टीम भी उसका पीछा करते हुए वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के मुताबिक मंडल ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया है कि वह लगभग 14 साल से जाली नोटों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी का काम कर रहा है। शुरूआती दिनों में वह पश्चिम बंगाल से 40 हजार रुपये की असली मुद्रा के बदले एक लाख रुपये के नकली नोट लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और केरल में आपूर्ति करने के लिए जाता था। अब वह जल मार्ग से बांग्लादेश से जाली नोट मंगाकर आवश्यकतानसार उसकी आपूर्ति करता है।

मंडल ने बताया कि 2013 में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने उसे प्रयागराज में लगभग तीन लाख रुपए के जाली नोट बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद भी वह जाली नोटों की तस्करी के काम में लगा रहा। 2018 में उसे दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार किया था।

एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि मंडल को तिरुवनंतपुरम की स्थानीय अदालत ने पेश करके पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर