लाइव न्यूज़ :

प्रियंका का यूपी दौरा : बैठकें कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

By भाषा | Updated: September 28, 2021 19:54 IST

Open in App

लखनऊ, 28 सितंबर उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें की।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने संवाददाताओं को बताया कि प्रियंका ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ लखनऊ स्थित अपने आवास 'कौल हाउस' में बैठक की और इसके अलावा उन्होंने कोर टीम के साथ भी बैठक की।

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रियंका ने पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली प्रतिज्ञा यात्रा के प्रस्तावित कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविरों, वार रूम के गठन तथा ग्राम सभा स्तर पर पार्टी संगठन की इकाइयों के गठन पर भी चर्चा की।

लल्लू ने बताया कि प्रियंका ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन से संबंधित प्रक्रियाओं और चुनाव के मद्देनजर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों तथा अभियानों के सिलसिले में विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने दावा किया कि प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है और वह राज्य में सरकार बनाएगी।

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने प्रियंका के रायबरेली दौरे की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि रायबरेली उनका घर है और वह जहां चाहे जा सकती हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अगले महीने से राज्य के सभी मंडल मुख्यालयों पर रैलियां आयोजित करेगी। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से प्रतिज्ञा यात्रा शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि प्रियंका अपने एक हफ्ते के उत्तर प्रदेश दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंची थीं। पार्टी की प्रदेश प्रभारी के तौर पर सक्रिय प्रियंका आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में पार्टी की तैयारियों पर लगातार नजर रख रही हैं और बूथ स्तर तक तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रशिक्षण पर खास जोर दिया जा रहा है।

इस महीने प्रियंका का यह उत्तर प्रदेश का दूसरा दौरा है। कांग्रेस ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके 114 सीटों पर लड़ा था जिसमें उसे सात सीटों पर सफलता मिली थी। कांग्रेस ने इस बार पहले ही ऐलान कर दिया है कि वह वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव में किसी भी बड़ी राजनीतिक पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर