लाइव न्यूज़ :

प्रियंका का लखनऊ दौरा आगे बढ़ा : अब 16 जुलाई को आएंगी

By भाषा | Updated: July 13, 2021 17:57 IST

Open in App

लखनऊ, 13 जुलाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा अब 14 के बजाय 16 जुलाई को लखनऊ आएंगी। कांग्रेस के एक नेता इसकी जानकारी दी ।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए मंगलवार को बताया कि प्रियंका अब 16 जुलाई को लखनऊ पहुंचेंगी और वह 18 जुलाई तक यहां रहेंगी।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव को अपने तीन दिवसीय दौरे पर 14 जुलाई को लखनऊ आना था। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वह यह नहीं बता सकते कि प्रियंका का दौरा आगे क्यों बढ़ा।

कांग्रेस महासचिव अपने लखनऊ दौरे के दौरान प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ- साथ संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श करेंगी।

प्रियंका ने पिछले दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्हें संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी का मंत्र दिया था।

कांग्रेस महासचिव ने विधानसभा चुनाव में संगठन और कार्यकर्ताओं की बात को सबसे ज्यादा तरजीह देने का इरादा जाहिर करते हुए कहा था कि पार्टी से जुड़े सभी लोग जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करें।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रियंका चुनाव से पहले राज्य के तमाम जिलों का ताबड़तोड़ दौरा करके मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है