लाइव न्यूज़ :

उप्र के लाखों घरों में प्रियंका का कैलेंडर पहुंचाने की कवायद

By भाषा | Updated: January 21, 2021 16:22 IST

Open in App

लखनऊ, 21 जनवरी उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन वापस हासिल करने की जद्दोजहद में लगी कांग्रेस नए साल पर हर गांव और शहर तक पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए कैलेंडर पहुंचा रही है।

कांग्रेस के प्रांतीय मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में नए साल के 10 लाख कैलेंडर भेजे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को वे कैलेंडर हर गांव और शहर के प्रत्येक वार्ड में बांटने के निर्देश दिए गए हैं तथा हर जिले और शहर कमेटी के लिए आबादी के लिहाज से कैलेंडर दिए जा रहे हैं।

कुमार ने बताया कि 12 पृष्ठ के इस कैलेंडर में प्रियंका के जनसंपर्क कार्यक्रमों और संघर्षों की तस्वीरें हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उभ्भा जनसंहार के बाद संवेदना व्यक्त करने सोनभद्र पहुंचीं प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है। इसके अलावा हाथरस कांड के बाद प्रियंका द्वारा पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जाते हुए रास्ते में पुलिस लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाए जाने की तस्वीर भी इस कैलेंडर में शामिल की गई है।’’

कुमार ने बताया कि इसके अलावा कैलेंडर में अमेठी और रायबरेली के साथ-साथ हरियाणा और झारखंड में प्रियंका द्वारा किए गए जनसंपर्क की तस्वीरें छापी गई हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस वक्त उत्तर प्रदेश में अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है और प्रदेश में न्याय पंचायत के अध्यक्षों तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम बहुत तेजी से चल रहा है।

कुमार ने बताया कि कांग्रेस के पदाधिकारी तीन जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट