प्रियंका ने अत्तुकल मंदिर में पूजा की

By भाषा | Updated: March 30, 2021 22:22 IST2021-03-30T22:22:02+5:302021-03-30T22:22:02+5:30

Priyanka worshiped at Attukal temple | प्रियंका ने अत्तुकल मंदिर में पूजा की

प्रियंका ने अत्तुकल मंदिर में पूजा की

तिरुवनंतपुरम, 30 मार्च कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने यहां प्रसिद्ध अत्तुकल देवी भगवती मंदिर में मंगलवार रात को पूजा की।

अलप्पुझा, कोल्लम और तिरुवनंतपुरम जिलों में जनसभाओं को संबोधित करने के बाद प्रियंका मंदिर गईं और वहां कुछ समय बिताया। इस दौरान उनके वतियूरकवू से यूडीएफ की उम्मीदवार वीणा थी।

प्रियंका की मंदिर की यात्रा के दौरान वहां पर बड़ी संख्या में लोग थे।

वह बाद में वलीयाथुरा के एक तटीय गांव में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गईं।

पोंगल पर महिलाएं मैदानों, सड़कों और राजमार्गों पर दोनों किनारों पर जुटती हैं।

बहरहाल, इस बार मंदिर अधिकारियों ने उत्सव के अनुष्ठानों को कम किया है और पोंगल के अनुष्ठानों को मंदिर परिसरों तक सीमित किया है। श्रद्धालुओं से घरों में ही अनुष्ठान करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Priyanka worshiped at Attukal temple

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे