लाइव न्यूज़ :

प्रियंका सहारनपुर से करेंगी कांग्रेस के अभियान की शुरुआत

By भाषा | Updated: February 9, 2021 16:10 IST

Open in App

लखनऊ, नौ फरवरी कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार को सहारनपुर में होने वाली किसान पंचायत में शिरकत करेंगी।

बता दें कि किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने मंगलवार को भाषा को बताया कि प्रियंका 10 फरवरी को पार्टी के 'जय जवान जय किसान' अभियान के तहत सहारनपुर जिले की नकुड तहसील के चिलकाना में आयोजित होने वाली किसान पंचायत में शामिल होंगी।

गौरतलब है कि महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पिछले दिनों रामपुर के बिलासपुर के किसान नवरीत सिंह के अंतिम अरदास में शामिल हुई थीं जिसकी मौत 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर ट्रैक्टर पलटने से हो गई थी।

कुमार ने बताया कि कांग्रेस ने प्रदेश के गांव-गांव में किसान आंदोलन की रूपरेखा तय कर ली है, पार्टी हर जिले की तहसीलों के बड़े गांवों से जय जवान-जय किसान अभियान शुरू कर रही है।

कांग्रेस के सूत्रों बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी ने उन जिलों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है जहां पर किसान सियासत का आधार रहे हैं और इस वक्त जहां किसान आंदोलन का खासा प्रभाव है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस का यह अभियान सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई समेत 27 जिलों में शुरू हो रहा है।

ललन कुमार ने बताया कि 10 दिवसीय जय जवान-जय किसान अभियान में उत्तर प्रदेश और देश के कई बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इनमें प्रदीप जैन आदित्य, सचिन पायलट, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, राज बब्बर, हार्दिक पटेल, आरपीएन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू प्रमुख हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?