प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा दो दिन के लिए और टला, अब 16 जुलाई को पहुंचेंगी

By भाषा | Updated: July 13, 2021 13:12 IST2021-07-13T12:36:06+5:302021-07-13T13:12:47+5:30

प्रियंका गांधी 16 जुलाई को लखनऊ पहुंचेंगी। इससे पहले उनके 14 जुलाई को यहां पहुंचने की उम्मीद थी।

Priyanka will reach Lucknow on July 16, will hold many important meetings | प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा दो दिन के लिए और टला, अब 16 जुलाई को पहुंचेंगी

प्रियंका गांधी 16 जुलाई को लखनऊ पहुंचेंगी (फाइल फोटो)

Highlights दिल्ली में कुछ अहम बैठकों की वजह से लखनऊ पहुंचने के कार्यक्रम में देरीसूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी का लखनऊ का यह दौरा तीन या चार दिनों का हो सकता है

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए संगठन और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के मकसद से 16 जुलाई से राज्य का दौरा करेंगी। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी का पहले 14 जुलाई को लखनऊ जाने का कार्यक्रम था, लेकिन दिल्ली में कुछ अहम बैठकों की वजह से वह अब 16 जुलाई को वहां जाएंगी। उनका यह दौरा तीन या चार दिनों का हो सकता है।

इससे पहले, प्रियंका गांधी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर चर्चा की गई। बैठक में यह फैसला किया गया कि महंगाई, बेरोजगारी और 'जंगलराज' के खिलाफ यूपी कांग्रेस सड़कों पर और मजबूती से उतरेगी।

लखनऊ में प्रियंका गांधी की क्या है योजना

सूत्रों के मुताबिक, अपने लखनऊ प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों और जिला एवं शहर अध्यक्षों के साथ बैठकें करेंगी। उन्होंने बताया कि वह किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगी और पार्टी के घोषणापत्र समिति के काम की भी समीक्षा करेंगी।

पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश दौरे के समय मजबूत सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर भी चर्चा करेंगी। लखनऊ में उनका उन बेरोजगारों नौजवानों के समूह से भी मिलने का कार्यक्रम है जो सरकारी भर्तियों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों का भी दौरा करेंगी, हालांकि अभी इस कार्यक्रम की तारीख तय नहीं हुई है।

Web Title: Priyanka will reach Lucknow on July 16, will hold many important meetings

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे