लाइव न्यूज़ :

बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्राओं को शनिवार को हरी झंडी दिखायेंगी प्रियंका

By भाषा | Updated: October 22, 2021 14:30 IST

Open in App

लखनऊ, 22 अक्टूबर उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी द्वारा लिए गए विभिन्न संकल्पों को लोगों के बीच ले जाने के लिए शनिवार को बाराबंकी से पार्टी की तीन “प्रतिज्ञा यात्राओँ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों को यह जानकारी दी। पुनिया ने बताया कि प्रतिज्ञा यात्रा को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी और इस अवसर पर वह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी घोषणा पत्र के अलावा उत्तर प्रदेश की जनता के लिए किए गए सात संकल्पों पर विस्तार से चर्चा करेंगी।

उन्होंने बताया कि बाराबंकी से बुंदेलखंड, सहारनपुर से मथुरा और वाराणसी से रायबरेली तक तीन अलग-अलग मार्गों से ये तीन यात्राएं 23 अक्टूबर से एक नवंबर तक निकाली जाएंगी। अवध क्षेत्र को कवर करते हुए वाराणसी से रायबरेली मार्ग पर यात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी करेंगे, जबकि बाराबंकी-बुंदेलखंड मार्ग पर यात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद पीएल पुनिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य करेंगे।

सहारनपुर-मथुरा मार्ग पर पश्चिमी क्षेत्र को कवर करते हुए यात्रा का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम करेंगे।

मीडिया विभाग के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, पूर्व सांसद तथा रणनीति और योजना समिति के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने भी यात्रा और उसके मार्ग के बारे में विस्तार से बताया।

एक सवाल के जवाब में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने पहले प्रस्ताव में 2022 के चुनाव में महिलाओं को टिकट वितरण में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का वादा किया है और इंटर पास छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि शेष छह प्रतिज्ञाओं का विवरण बाराबंकी में इन प्रतिज्ञा यात्राओं के शुभारंभ के समय बताया जाएगा।

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के गांवों और कस्बों को कवर करते हुए 'प्रतिज्ञा यात्रा' निकालने का फैसला किया था। इस आशय का निर्णय प्रियंका गांधी ने सितंबर में यहां पार्टी सलाहकार और रणनीति समिति के सदस्यों के साथ हुई बैठक में लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए