लाइव न्यूज़ :

प्रियंका का मोदी से आग्रह: ब्लैक फंगस ‘आयुष्मान भारत’ के तहत कवर हो, इंजेक्शन मुफ्त उपलब्ध हो

By भाषा | Updated: June 4, 2021 13:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के उपचार को ‘आयुष्मान भारत’ स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर किया जाए और इस जानलेवा बीमारी के मरीजों के लिए जरूरी इंजेक्शन मुफ्त उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने यह सवाल भी किया कि अब ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या आधिकारिक रूप से क्यों नहीं बताई जा रही है?

प्रधानमंत्री से की गई एक अपील में उन्होंने कहा, ‘‘ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़े हैं। इस गम्भीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाला लाइपोसोमाल एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन नहीं मिल रहा है। अभी दिल्ली में सेना के दो अस्पतालों में भर्ती सैनिकों को ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इस इंजेक्शन की कमी की खबर आई थी।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘समय की मांग है कि इस संबंध में आप त्वरित निर्णय लें जिससे लोगों की जान बचाई जा सके।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘इस बीमारी को लेकर केंद्र सरकार का रवैया इसकी गम्भीरता के अनुरूप नहीं रहा है। मरीजों की संख्या के हिसाब से राज्यों को उपलब्ध कराए गए इंजेक्शन की संख्या बेहद कम है।’’

कांग्रेस महासचिव के मुताबिक, ‘‘ देश भर में 22 मई तक इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या 8,848 बताई गई थी। इसके बाद 25 मई को मरीजों की संख्या बढ़कर 11,717 हो गई। सिर्फ तीन दिन में ही 2,869 मरीज बढ़ गए। ब्लैक फंगस जैसी बीमारी को लेकर लापरवाही नहीं की जा सकती। ’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ब्लैक फंगस के इलाज में इंजेक्शन पर ही लाखों रुपयों का खर्च आ रहा है। यह इंजेक्शन अभी आयुष्मान योजना के तहत भी कवर नहीं हो रहा है। मेरा आपसे आग्रह है कि इस बीमारी के इलाज को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाए या इसके इंजेक्शन की आपूर्ति मरीजों को नि:शुल्क कराई जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान