लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, ऑक्सीजन की कमी नहीं होने के दावे को बताया गलत

By भाषा | Updated: April 25, 2021 21:40 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना संक्रमण को लेकर यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने कांग्रेस पदाधिकारियों से जमीनी स्तर की जानकारी ली।इसके बाद उन्होंने योगी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।प्रियंका गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद के लिए आगे आने को कहा।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के निजी या सरकारी कोविड-19 अस्पतालों में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होने संबंधी बयान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार को आलोचना की और कहा कि ‘‘केवल एक असंवेदनशील सरकार ही’’ इस प्रकार का बयान दे सकती है। 

आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा था कि प्रदेश के किसी भी निजी या सरकारी कोविड अस्पताल में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न अखबारों के संपादकों के साथ ऑनलाइन बातचीत के दौरान कहा था कि राज्य सरकार विभिन्न संस्थानों के साथ मिलकर इस जीवन रक्षक गैस के संबंध में समीक्षा करेगी। 

प्रियंका गांधी ने आदित्यनाथ के इस बयान के संबंध में मीडिया में आयी एक खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जरा खुद को उन मरीजों की जगह रखकर देखिए, जिन्हें कहा जाता है कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से दाखिला नहीं मिलेगा। ‘ऑक्सीजन कम है, मरीज ले जाओ’।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘संवेदनहीन सरकार ही ऐसा वक्तव्य देगी।’’ उन्होंने आदित्यनाथ के बयान संबंधी एक अन्य मीडिया खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री जी, पूरे उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन को लेकर आपात स्थिति है। आपको मेरे खिलाफ मामला दर्ज करना है, मेरी सम्पत्ति जब्त करनी है, तो अवश्य करें, लेकिन भगवान के लिए स्थिति की गम्भीरता को पहचानिए और लोगों की जान बचाने के काम में तुरंत लगें।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसप्रियंका गांधीउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो