लाइव न्यूज़ :

प्रियंका ने आगरा के निजी अस्पताल में मरीजों की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: June 9, 2021 12:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने आगरा के एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की मॉक ड्रिल के दौरान कथित तौर पर कई मरीजों की मौत होने की घटना को लेकर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या सरकार इस मामले का सच सामने लाकर दोषियों को सजा देगी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ उप्र सरकार ने ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच लगातार यही कहा कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है। लेकिन प्रदेश भर में लोगों की तड़प-तड़प कर जान चली गई। आगरा में भी प्रशासन कह रहा है कि ऑक्सीजन की कमी नहीं थी। क्या उप्र सरकार आगरा मॉक ड्रिल का सच सामने लाकर दोषियों को सजा देगी?’’

गौरतलब है कि आगरा में कोविड-19 मरीजों की ऑक्सीजन आपूर्ति कथित रूप से रोक कर मॉक ड्रिल करने संबंधी वीडियो क्लिप वायरल होने के मामले में जिलाधिकारी ने मंगलवार को एक निजी अस्पताल को सील करने तथा अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये हैं।

खबरों में कहा गया था कि इस घटना में 22 लोगों की मौत हो गई थी। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने हालांकि ऑक्सीजन की कमी से 22 लोगों की मौत की खबर को गलत बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब