लाइव न्यूज़ :

सभा के दौरान उठी राजस्थान की लड़की को न्याय दिलाने की मांग, प्रियंका ने गहलोत से बात की

By भाषा | Updated: February 24, 2021 00:41 IST

Open in App

मथुरा/जयपुर, 23 फरवरी उत्तर प्रदेश में मथुरा जनपद के पालीखेड़ा गांव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की सभा में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब उनका संबोधन शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद मंच के समक्ष करीब दर्जनभर लोगों ने तख्तियां दिखाते हुए राजस्थान की एक लड़की को राजस्थान सरकार से न्याय दिलाने की मांग करनी शुरू कर दी।

इस पर जब सुरक्षाकर्मियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मांग कर रहे लोगों को शांत करने के लिए आगे बढ़े, तो प्रियंका गांधी ने खुद मंच से ही उन्हें रोक दिया और खुद तत्काल माइक छोड़कर नीचे आ गईं।

फिर हाथों में तख्तियां थामे लड़कों एवं कुछ लड़कियों ने कांग्रेस नेता के सामने अपनी समस्या रखी। इस पर गांधी ने उसी समय राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वार्ता कर मामले की जानकारी ली और उक्त लड़की को न्याय दिलाने को कहा।

कांग्रेस नेता ने न्याय की मांग कर रहे पीड़िता के परिजन से बात की और उन्हें मदद का आश्वासन दिया।

इसके बाद मामला शांत हो गया और कांग्रेस नेता संबोधित करने वापस मंच पर गईं।

इसके बाद, राजस्थान के भरतपुर जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष दर्ज दुष्कर्म मामले में राजस्थान पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों को सुरक्षा मुहैया करवा दी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट मंगवाकर कार्रवाई के लिये आवश्यक निर्देश दिये।

भरतपुर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्नोई ने बताया कि पीड़िता के परिजनों को सुरक्षा मुहैया करवा दी गई है।

परिजनों ने आरोप लगाया उन्हें डराया धमकाया जा रहा था इसलिये मंगलवार को सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है। जुरहरा थाना में दुष्कर्म का एक मामला पिछले वर्ष अप्रैल में दर्ज करवाया गया था।

वहीं, दूसरी ओर आरोपियों के परिजनों ने भी राजस्थान के पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर प्राथमिकी में दर्ज मामले को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सूत्रों ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में की गई शिकायत और पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष दिये गये बयानों में विरोधाभास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos