लाइव न्यूज़ :

सभा के दौरान उठी राजस्थान की लड़की को न्याय दिलाने की मांग, प्रियंका ने गहलोत से बात की

By भाषा | Updated: February 23, 2021 23:07 IST

Open in App

मथुरा, 23 फरवरी उत्तर प्रदेश में मथुरा जनपद के पालीखेड़ा गांव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की सभा में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब उनका संबोधन शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद मंच के समक्ष करीब दर्जनभर लोगों ने तख्तियां दिखाते हुए राजस्थान की एक लड़की को राजस्थान सरकार से न्याय दिलाने की मांग करनी शुरू कर दी।

इस पर जब सुरक्षाकर्मियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मांग कर रहे लोगों को शांत करने के लिए आगे बढ़े, तो प्रियंका गांधी ने खुद मंच से ही उन्हें रोक दिया और खुद तत्काल माइक छोड़कर नीचे आ गईं।

फिर हाथों में तख्तियां थामे लड़कों एवं कुछ लड़कियों ने कांग्रेस नेता के सामने अपनी समस्या रखी। इस पर गांधी ने उसी समय राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वार्ता कर मामले की जानकारी ली और उक्त लड़की को न्याय दिलाने को कहा।

कांग्रेस नेता ने न्याय की मांग कर रहे पीड़िता के परिजन से बात की और उन्हें मदद का आश्वासन दिया।

इसके बाद मामला शांत हो गया और कांग्रेस नेता संबोधित करने वापस मंच पर गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो