लाइव न्यूज़ :

प्रियंका ने साथ सेल्फी लेने वाली महिला पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई पर उप्र सरकार को घेरा

By भाषा | Updated: October 21, 2021 12:48 IST

Open in App

लखनऊ, 21 अक्टूबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उनके साथ तस्वीरें लेने वाली महिला पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी करने पर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा।

प्रियंका ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘खबर आ रही है कि इस तस्वीर से (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) योगी (आदित्यनाथ) जी इतने व्यथित हो गए कि इन महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "अगर मेरे साथ तस्वीर लेना गुनाह है तो इसकी सजा भी मुझे मिले। इन कर्मठ और निष्ठावान पुलिसकर्मियों का कैरियर खराब करना सरकार को शोभा नहीं देता।"

आगरा के एक थाने के मालखाने से नकदी चुराने के आरोपी की कथित रूप से पुलिस हिरासत में मौत के बाद उसके परिजन से मिलने जाते समय प्रियंका को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बुधवार को रोक लिया गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाई थी।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी.के. ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस महासचिव के साथ महिला पुलिसकर्मियों द्वारा तस्वीर खिंचवाए जाने के मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और जरूरत पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मध्य जोन की पुलिस उपायुक्त ख्याति गर्ग मौके पर थीं और वह जांच करेंगी कि क्या प्रियंका के साथ सेल्फी लेकर महिला पुलिसकर्मियों ने पुलिस सेवा संबंधी नियम-कायदों का उल्लंघन किया है।

हालांकि ख्याति का कहना है कि उन्हें अभी तक ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल