लाइव न्यूज़ :

प्रियंका पहले अपने पति रॉबर्ट वाद्रा के जमीन घोटाले की जांच कराएं : मंत्री

By भाषा | Updated: December 24, 2021 16:23 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 24 दिसंबर उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को भगवान राम का विरोधी करार देते हुए उन्हें रॉबर्ट वाद्रा के जमीन घोटाले की जांच कराने की नसीहत दी।

राम मंदिर संबंधी कथित जमीन घोटाले की जांच को लेकर प्रियंका के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्ला ने उन्हें भगवान राम का विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण पसंद नहीं आ रहा है।

शुक्‍ला ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि प्रियंका को सबसे पहले अपने पति रॉबर्ट वाद्रा के राजस्थान में जमीन घोटाले की जांच करानी चाहिए।

प्रियंका ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के निकट जमीन की खरीद में ‘‘घोटाला’’ होने और मंदिर ट्रस्ट के पैसे का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को दिल्ली में कहा था कि उच्चतम न्यायालय को इसका स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और शीर्ष अदालत के स्तर पर इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू