लाइव न्यूज़ :

प्रियंका को सोशल मीडिया से बाहर निकलकर धरातल पर देखना चाहिए : राजभर

By भाषा | Updated: September 20, 2021 12:31 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 20 सितंबर उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर ने कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा को प्रदेश में कानून-व्यवस्था के मसले पर बहस की चुनौती देते हुए कहा कि ‘‘प्रियंका को सोशल मीडिया से बाहर निकल कर धरातल पर देखना चाहिए।’’

राजभर ने यहां जिला मुख्यालय पर रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में राज्य की कानून व्यवस्था बेहतर होने का दावा करते हुए कहा, ‘‘योगी सरकार ने माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की है, इस कारण आज उत्तर प्रदेश के लोग राहत महसूस कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी वाद्रा सोशल मीडिया व ट्विटर पर ही सक्रिय रहती हैं, उन्हें सोशल मीडिया से बाहर निकल कर धरातल पर देखना चाहिए।’’ राजभर ने किसानों के आंदोलन को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा और आरोप लगाया है कि किसान आंदोलन के जरिये विपक्षी दल देश की छवि को विश्व में खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वैमनस्यता के कारण विपक्षी दल के नेताओं को न तो देश के प्रतिष्ठा की कोई परवाह रह गई है और न ही उन्हें देश के संविधान व संसद की गरिमा से कोई मतलब रह गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए