लाइव न्यूज़ :

प्रियंका को तथ्यों से अवगत होना चाहिए : भाजपा

By भाषा | Updated: June 3, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून इस महीने के लिए सरकार की प्रस्तावित टीकाकरण संख्या पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधते हुए भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें राजनीति करने के बजाय खुद को शिक्षित और तथ्यों से अवगत करना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह दिसंबर तक पात्र आबादी का टीकाकरण करेगी और प्रियंका को ब्यौरा पढ़ना चाहिए।

पात्रा उनके उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे जिसमें कांग्रेस नेता ने जून में टीकों की 12 करोड़ खुराक को लेकर सरकारी दावे पर सवाल उठाया था।

पात्रा ने कहा, "राजनीति करने के बदले उन्हें शिक्षित होना चाहिए और तथ्यों से खुद को अवगत करना चाहिए।"

उन्होंने कांग्रेस शासित राजस्थान में बड़ी संख्या में टीकों की बर्बादी की खबरों को लेकर भी पार्टी पर हमला बोला और ऑडिट कराए जाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में भी टीके की बर्बादी की दर ज्यादा है।

पात्रा ने आश्चर्य जताया कि क्या केंद्र सरकार को "बदनाम" करने के लिए कांग्रेस की राज्य सरकारों ने जानबूझकर ऐसा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल ने महामारी के संकट को "राजनीतिक अवसर" में बदलने का काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे