लाइव न्यूज़ :

चुनाव तैयारियों का जायजा लेने लखनऊ पहुंचीं प्रियंका

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:49 IST

Open in App

लखनऊ, 27 सितंबर कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा एक सप्ताह के दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंचीं।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका एक सप्ताह तक उत्तर प्रदेश में रहेंगी और आज वह लखनऊ स्थित अपने आवास 'कौल हाउस' में ही ठहरेंगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका मंगलवार को पार्टी की चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी और परामर्श दात्री समिति के साथ बैठक करेंगी।

कुमार ने कहा कि प्रियंका अपने इस दौरे के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगी और पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति तथा महंगाई, बेरोजगारी एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगी।

प्रियंका इससे पहले गत नौ सितंबर को लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर आई थीं।

पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नवरात्रि से प्रदेशभर में प्रतिज्ञा यात्राओं की शुरुआत करेगी और हर मंडल में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया जाएगा। प्रियंका की रैलियों का सिलसिला आगामी दो अक्टूबर को वाराणसी के रोहनिया से शुरू होगा जिसके बाद सात अक्टूबर से प्रतिज्ञा यात्रा शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां