लाइव न्यूज़ :

प्रियंका ने उप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की, चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की

By भाषा | Updated: July 12, 2021 13:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सलाहकार परिषद और रणनीतिक समूह की इस डिजिटल बैठक में प्रियंका ने महंगाई, पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा, महिला विरोधी अपराधों और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, बैठक में यह फैसला किया गया कि महंगाई, बेरोजगारी एवं ‘जंगलराज’ के खिलाफ उप्र कांग्रेस सड़कों पर और मजबूती से उतरेगी।

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है।

इस बैठक से एक दिन पहले रविवार को प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ भी बैठक की थी। बघेल के उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति और बूथ प्रबंधन के साथ कांग्रेस संगठन को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की संभावना है।

कांग्रेस की सोमवार को इस डिजिटल बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, सलमान खुर्शीद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस बैठक में कांग्रेस महासचिव ने महंगाई, कोरोना, पंचायत चुनावों, संगठन प्रशिक्षण शिविरों पर चर्चा की

प्रियंका ने कहा, ‘‘बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है पेट्रोल-डीजल, सरसों तेल, फल-सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं...छुट्टा जानवरों से किसान बेहाल हैं। किसानों की लागत दुगुनी हो गई, लेकिन आय घट गई है।’’

उन्होंने पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंसा बम, पत्थर, और गोलियां चलाईं।’’

आधिकारिक बयान के मुताबिक, उप्र कांग्रेस सलाहकार परिषद एवं रणनीतिक ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि उप्र सरकार हर मुद्दे पर विफल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 1st T20I: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक की हार का सिलसिला खत्म करना है लक्ष्य

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

भारतटीएमसी सांसद ने PM मोदी द्वारा बंकिम चंद्र को ‘बाबू’ की जगह ‘दा’ कहने पर जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को भाषण के बीच में रोका, VIDEO

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे