लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी का निशाना, कहा-देश में भयंकर मंदी लेकिन सरकार के लोग खामोश हैं

By भाषा | Updated: August 17, 2019 14:54 IST

देश में जुलाई की वाहन बिक्री में 19 साल की 18.71 प्रतिशत की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। वाहन उद्योग पिछले दो-तीन महीने से भारी दबाव झेल रहा है। इसके चलते क्षेत्र के 15,000 लोग अपनी नौकरी गंवा चुके हैं और 10 लाख से अधिक नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है।

Open in App

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस ''भयंकर मंदी'' पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सरकार में बैठे लोगों का मुंह नहीं खुल रहा है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ''देश का आम नागरिक भाजपा सरकार के शीर्ष नेताओं से, वित्त मंत्री से इस भयंकर मंदी पर भी कुछ सुनना चाहता है। ''

उन्होंने सवाल किया, ''फैक्ट्रियाँ बंद हो रही हैं, नौकरियाँ खत्म हो रही हैं, लेकिन सरकार के लोगों का मुँह नहीं खुल रहा। क्यों?" प्रियंका ने एक खबर भी शेयर की जिसके मुताबिक वाहनों की बिक्री में पिछले 19 वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और ऑटो क्षेत्र में 10 लाख से अधिक लोगों की नौकरी जाने का खतरा है।

कांग्रेस महासचिव ने उन्नाव बलात्कार मामले के आरोपी विधायक की तस्वीर वाला एक विज्ञापन अखबार में छपने को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। इस विज्ञापन में स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई है। उन्होंने दावा किया, "सीबीआई ने रिपोर्ट दे दी। उच्चतम न्यायालय ने फटकार लगा दी, लेकिन भाजपा वालों के दिल में अब भी बलात्कार के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर का वास है। भाजपा के बड़े नेताओं का फोटो भी उनके साथ है, क्या उनसे कोई टिप्पणी आएगी?'' 

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए