लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में काम नहीं करेगा प्रियंका गांधी का लॉलीपॉप : रवि किशन शुक्ला

By भाषा | Updated: October 31, 2021 19:21 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 31 अक्टूबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की गोरखपुर की रैली में किये गये वादों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं अभिनेता रवि किशन शुक्‍ला ने रविवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाद्रा का लॉलीपॉप उत्तर प्रदेश में काम नहीं करेगा क्योंकि राज्य के लोग सब कुछ जानते हैं।

वाद्रा ने रविवार को गोरखपुर में अपनी प्रतिज्ञा रैली में कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा और मछली पालन तथा बालू खनन में निषादों को उनका अधिकार वापस दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने सरकार बनने पर महिलाओं को सरकारी बसों में यात्रा मुफ्त तथा आंगनवाड़ी और आशा बहुओं को कम से कम दस हजार का मानदेय देने की भी घोषणा की।

कांग्रेस नेता की रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत में रवि किशन ने कहा कि उन्होंने अपनी लॉलीपॉप योजनाओं से लोगों को आकर्षित करने और उत्तर प्रदेश में राजनीतिक मैदान तैयार करने की कोशिश की लेकिन पूर्वांचल, गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के लोग सब कुछ अच्छी तरह से जानते हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें (प्रियंका गांधी वाद्रा को) यह समझना चाहिए कि यह उत्तर प्रदेश में काम नहीं करेगा। विकास के उनके वादे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर की भूमि बाबा गोरक्षनाथ की है और पीठ अपनी सेवा, सत्य और न्याय के लिए जानी जाती है, गोरखपुर की पवित्र भूमि में झूठ नहीं चलेगा।

सांसद ने कहा, '' वह झूठे वादे कर रही हैं और अपने लिए राजनीतिक मैदान तैयार करने की कोशिश कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने 70 साल तक लोगों को डराकर और सपने दिखाकर शासन किया, उन्होंने गरीबों के नाम पर सरकार बनाई और उन्हें बुरी स्थिति में छोड़ दिया।"

रवि किशन ने कहा कि राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग