लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी का हमला, कहा-अमानवीयता की सारी हदें पार कर गई है योगी सरकार

By भाषा | Updated: December 29, 2019 18:10 IST

कांग्रेस की कार्यकर्ता सदफ जफर साफ-साफ वीडियो में पुलिस से हिंसा फैलाने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की बात कह रही हैं। पुलिस ने सदफ पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्हें जेल में डाल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर अमानवीयता की सारी हदें पार करने का आरोप लगाया प्रियंका ने ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश सरकार ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर अमानवीयता की सारी हदें पार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी की एक कार्यकर्ता को बेबुनियाद आरोप में जेल में डाल दिया गया है। प्रियंका ने रविवार को ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश सरकार ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी हैं।

कांग्रेस की कार्यकर्ता सदफ जफर साफ-साफ वीडियो में पुलिस से हिंसा फैलाने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की बात कह रही हैं। पुलिस ने सदफ पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्हें जेल में डाल दिया है।'' उन्होंने बताया, ‘‘सदफ के दोनों बच्चे अपनी मां की रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस संवेदनहीन सरकार ने बच्चों को अपनी मां से, बूढ़ों को अपने बच्चों से जुदा कर रखा है।’’

प्रियंका ने शनिवार रात सदफ के परिजन से लखनऊ स्थित अपने आवास पर मुलाकात की और उन्हें हिम्मत बंधाते हुए कहा कि कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने 'भाषा' को बताया, ‘‘सीएए के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के मामले में हाल में गिरफ्तार किए गए सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एस आर दारापुरी के परिजन से मिलने के लिए प्रियंका शनिवार को उनके घर जा रही थीं लेकिन उस दौरान मची अफरातफरी को देखते हुए सदफ के परिजन खुद उनके आवास पर पहुंचे थे।’’

उन्होंने बताया कि प्रियंका ने सदफ की बहन और बच्चों से मुलाकात की और कहा कि पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। लल्लू ने बताया कि प्रियंका ने रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से मुलाकात की और पार्टी की भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने बताया, ‘‘प्रियंका ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे छात्रों, किसानों, मजदूरों, गरीबों और मजलूमों की आवाज बनें। हर बूथ को मजबूत बनाया जाए।’’ लल्लू ने बताया, ‘‘प्रियंका ने कहा कि पार्टी सरकार की अलोकतांत्रिक कार्रवाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाये।

पार्टी जमीनी स्तर पर होने वाले चुनावों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराये।’’ उन्होंने बताया कि प्रियंका ने दिवंगत पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता सुनील श्रीवास्तव के परिजन से रायबरेली में मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। लल्लू ने बताया कि प्रियंका अभी करीब एक हफ्ते तक लखनऊ में रहेंगी। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह