लाइव न्यूज़ :

VIdeo: लखनऊ में प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी, कहा- यूपी पुलिस ने मेरा गला पकड़ कर खींचा

By स्वाति सिंह | Updated: December 28, 2019 20:04 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, प्रियंका अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आई हैं। यहां वह नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन करने के मामले में जेल में बंद रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता एसआर दारापुरी के घर जा रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रियंका अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आई हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, प्रियंका अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आई हैं।

यहां वह नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन करने के मामले में जेल में बंद रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता एसआर दारापुरी के घर जा रही थीं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

इसके बाद प्रियंका गाड़ी से उतर कर पैदल चलने लगीं। इसी बीच प्रियंका ने आरोप लगाया है कि यूपी पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की।

प्रियंका गांधी ने अपने ऑफिसियल फेसबुक पर लिखा 'यूपी पुलिस की ये क्या हरकत है। अब हम लोगों को कहीं भी आने जाने से रोका जा रहा है। मैं रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और अंबेडकरवादी सामाजिक कार्यकर्ता एस आर दारापुरी के घर जा रही थी। यूपी पुलिस ने उन्हें एन आर सी और नागरिकता कानून का शांतिपूर्वक विरोध करने पर घर से उठा लिया है। मुझे बलपूर्वक रोका और महिला अधिकारी ने मेरा गला पकड़ कर खींचा। मगर मेरा निश्चय अटल है। मैं उत्तर प्रदेश में पुलिस दमन का शिकार हुए हरेक नागरिक के साथ खड़ी हूं। मेरा सत्याग्रह है।'

 कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एक कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने मंच पर जा पहुंचा।

कांग्रेस राज्य मुख्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में प्रियंका जब मंच पर बैठी थी तभी गुरमीत सिंह नामक एक कार्यकर्ता प्रियंका का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनसे मिलने के लिए मंच पर जा पहुंचा।

अचानक दौड़ कर पहुंचे गुरमीत को प्रियंका के बगल में बैठे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, मगर प्रियंका ने कार्यकर्ता का हाथ पकड़कर उसे नीचे धकेले जाने से रोका।

प्रियंका ने सुरक्षाकर्मियों को मना किया और गुरमीत से बात की। इस दौरान कार्यकर्ता ने प्रियंका को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कानपुर के रहने वाले गुरमीत कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता बताए जाते हैं। इस घटना को प्रियंका की सुरक्षा में चूक के तौर पर भी देखा जा रहा है।

 

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसलखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह