लाइव न्यूज़ :

वैक्सीन को लेकर प्रियंका गांधी ने साधा सरकार पर निशाना, उठाए कई गंभीर सवाल

By शीलेष शर्मा | Updated: May 26, 2021 21:44 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वैक्सीन की दो डोज अलग-अलग कंपनियों के देने पर एतराज जताते हुए सरकार के काम काज पर सवाल खड़े किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को वैक्सीन की कमी के दलदल में धकेल दिया है। क्या मोदी सरकार टीकाकरण की योजना को लेकर पिछले साल से तैयार थी?प्रियंका गांधी ने सरकार पर कई तरह के सवाल खड़े किए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी छवि पर लगा दाग मिटने का नाम नहीं ले रहा है।   राज्य में चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था , वैक्सीन की कमी और लोगों की बड़े पैमाने पर कोरोना से हो रही मौतों के लिए सोशल मीडिया पर लोग योगी सरकार पर हमलावर हैं।  

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभालते हुए योगी सरकार के खिलाफ तेज हमला बोला। इस हमले का बड़ा कारण वैक्सीन लगाने के काम बढ़ती जा रही लापरवाही बड़ा कारण बताया जा रहा है। प्रदेश भर से मिल रहीं शिकायतें बताती हैं कि कुछ ज़िलों में एक ही व्यक्ति को वैक्सीन की दोनों डोज़ अलग अलग कंपनियों की दी जा रही हैं।  

पूर्वी उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर में ऐसे 20 मामले सामने आये हैं जिनको पहली डोज़ कोवैक्सीन की और दूसरी कोविशिएल्ड की दी गयी।  हैरानी तो उस समय हुई जब दिल्ली से सटे मेरठ के निकट शामली में कुछ महिलाओं को वैक्सीन देने वाली नर्स ने एक ही साथ दोनों डोज़ लगा दी।  ऐसा ही एक उदाहरण कानपुर में भी मिला है जहाँ वैक्सीन की जगह एक व्यक्ति को एंटी-रैबीज़ का इंजेक्शन लगा दिया गया।  

प्रियंका ने ऐसे तमाम मुद्दों पर योगी सरकार को घेरते हुए पूछा कि आखिर ज़िम्मेदार कौन।  उनका मानना था कि मोदी सरकार ने देश को वैक्सीन की कमी के दलदल में धकेल दिया है।  प्रियंका का मानना था कि वैक्सीन उत्पादन में सबसे आगे रहने वाला देश पीछे कैसे रह गया , इसके लिए ज़िम्मेदार कौन है।  उनका यह भी सवाल था कि  मोदी सरकार टीकाकरण की योजना को लेकर पिछले साल से तैयार थी। 

फिर जनवरी 2021 में केवल एक करोड़ साठ लाख वैक्सीन का आर्डर क्यों दिया गया , ज़्यादा वैक्सीन विदेश क्यों भेजी गयीं।  ऐसे अनेक सवाल पूछते हुए उन्होंने सरकार से जवाब माँगा और अपनी सवालों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर साझा कर लोगों को सच्चाई से रूबरू कराने की कोशिश की।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीप्रियंका गांधीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया